नई दिल्ली:– मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर अंदाज निराला है. फिर वह उनका डांस हो, एक्टिंग हो या फिर फैशन सेंस, वह अपनी हर अदा से फैंस को मदहोश करती रही हैं. लोग आज भी उनके ‘छैंया छैंया’, ‘अनारकली’ और ‘मुन्नी बदनाम’ जैसे सुपरहिट गानों पर जमकर नाचते हैं. वे आए दिन सोशल मीडिया (Instagram) पर अपनी जिंदगी के तमाम रंग फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. फैंस भी उनकी हर बात पर गौर करते हैं. फिटनेस पसंद मलाइका ने हाल ही में अपना एक वीडियो (Malaika Arora Video) शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में मलाइका का मस्तमौला अंदाज नजर आ रहा है.

