BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत से फरार जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार ने पूछताछ के लिए किया तलब

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in समाचार
भारत से फरार जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार ने पूछताछ के लिए किया तलब
Share on FacebookShare on Twitter

धर्म को लेकर विवादित बयान देने के मामले में जाकिर नाइक की मुश्किलें मलेशिया में भी बढ़ने वाली है। मलेशिया सरकार नाइक को पूछताछ के लिए तलब करेगी। गृहमंत्री ने कहा कि मलेशिया जाकिर नाइक को देश में हिंदू विरोधी बयानों के लिए तलब कर सकता है। मलेशिया की सरकार ने नाइक को लेकर ऐसे समय में कदम उठाया है जब वहां के कई मंत्रियों ने नाइक को मलेशिया से बाहर निकालने की मांग की है। नाइक ने हाल ही में कहा था, ”मलेशिया में हिंदुओं को भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक की तुलना में “100 गुना अधिक अधिकार” हैं।”

गृह मंत्री मुहिद्दीन यासिन ने कहा कि नाइक और कई अन्य व्यक्तियों/समूहों से “नस्लीय-विरोधी बयान” देने और झूठी खबरें फैलाने के मामले में पूछताछ की जाएगी। मुहिद्दीन यासिन ने एक बयान में कहा, “मैं नॉन सिटिजन सहित सभी पक्षों को याद दिलाना चाहूंगा कि मेरे मंत्रालय के तहत आने वाली एजेंसियां किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए दो बार नहीं सोचेंगी।”

नाइक भारत से फरार होकर करीब तीन साल से मलेशिया में रह रहा है। भारत में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ बयान देने को लेकर कई केस दर्ज हैं। सरकार नाइक को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। भारत सरकार ने साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में कोर्ट का फैसला चौंकाने वाला : प्रियंका

Next Post

पहले चरण में 25 अटल क्लिनिक की होगी शुरुआत : मुख्यमंत्री

Next Post
पहले चरण में 25 अटल क्लिनिक की होगी शुरुआत : मुख्यमंत्री

पहले चरण में 25 अटल क्लिनिक की होगी शुरुआत : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d