BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा.. तानाशाह हो गई है रघुवर सरकार

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा.. तानाशाह हो गई है रघुवर सरकार

Male blows effigy of Chief Minister against lathicharge on servant-assistant, says .. Raghuvar government has become dictator

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कल हुए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाकपा माले ने आज गांडेय प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. पुतलादहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे माले नेता राजेश कुमार यादव ने कहा कि रघुवर सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है. वर्षों से इस राज्य में विभिन्न तरह के पारा तथा अनुबंधकर्मी अपनी जायज मांगों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी वाजिब मांगें पूरी करने के बजाय रघुवर सरकार ने हमेशा उनसे लाठी-गोली की भाषा में ही बात करने का काम किया है.

भाकपा माले ने कहा कि रघुवर सरकार केंद्र की मोदी सरकार के तर्ज पर ही कॉरपोरेटों की खुली सहायक बनी हुई है, इसलिए इस सरकार में न तो गरीब मजदूर, किसान और ना ही गरीब पारा-अनुबंध, पोषण सखी या सहिया कर्मियों की ही सुनवाई हो रही है.

यादव ने इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ रघुवर दास से राज्य की जनता से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के सभी जायज मांगे तत्काल पूरी होनी चाहिए.

आज के कार्यक्रम में महताब अली मिर्जा, मनोज यादव, राजू पासवान, रोहित यादव, उमेश यादव, ईश्वर दास, लुटन रविदास, श्यामलाल कोल, मनोज यादव-2, रिंकू यादव, नुनुराम किस्कू, विजय दास, जीवन यादव आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव के नजदीक आते ही शक्ति प्रदर्शन में जुटे सभी राजनीतिक दल

Next Post

प्रधान डाकघर में ऑनलाइन पोस्ट बॉक्स मॉनिटरिंग सुविधा का शुभारंभ

Next Post
प्रधान डाकघर में ऑनलाइन पोस्ट बॉक्स मॉनिटरिंग सुविधा का शुभारंभ

प्रधान डाकघर में ऑनलाइन पोस्ट बॉक्स मॉनिटरिंग सुविधा का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d