Ranchi: झारखंड के मॉल संचालकों ने सरकार से अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी मॉल खोलने की अपील की है. शुक्रवार को चैंबर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में रांची, धनबाद, जमशेदपुर व बोकारो के मॉल संचालकों ने कहा कि पिछले पांच महीने से मॉल बंद रहने से उनकी देनदारी लागातर बढ़ती जा रही है. आउटलेट्स के सामान खराब हो रहे हैं. आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हैं.
हर गाइडलाइन का पालन करने के लिए तैयार
संचालकों ने कहा कि वे सरकार के हर गाइडलाइन को मानने के लिए तैयार हैं. मॉल में डिस्टनसिंग और ट्रेसिंग का पालन भी आसानी से कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जो उद्देश्य था मॉल बन्द करने का वो भी इसे बंद कर के पूरा नहीं हो रहा है.
आउटलेट्स बंद करने के दे रहे नोटिस
संचालकों ने बताया कि मॉल के आउटलेट्स उन्हें बंद करने के नोटिस दे रहे हैं. खाली न्यूक्लियस माल में अभी तक 42 आउटलेट्स ने बंद करने का नोटिस दे दिया है. 27 लगभग अपनी दुकानें समेटने के लिए तैयार हैं. धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर के मॉल के आउटलेट्स लॉक डाउन पीरियड का किराया नहीं देने के नोटिस दे रहे हैं.

