BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहींः जिशान कमर

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहींः जिशान कमर
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहारः  उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में आइटीडीए द्वारा 8 मार्च को एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय,आश्रम विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल को ले बैठक आयोजित की गई.

बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने सबसे पहले परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी ली एवं बीडीओ एवं संबंधित केन्द्राधीक्षको को परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने को लेकर निर्देश दिए.

उपायुक्त  कमर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कमर के द्वारा होने वाले परीक्षा के लिए एसडीओ को प्रश्नपत्र देने एवं परीक्षा के दिन सभी केन्द्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी.

बैठक में उपायुक्त  कमर के द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो नहीं सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिए एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से दो दिनों के अंदर केन्द्र के भवन संबंधित पूरी रिर्पोट सौंपने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त कमर ने परीक्षा को लेकर निर्धारित नियम के अनुसार ही परीक्षा में बैठने की व्यवस्था, वीक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य नियम को पालन करने को लेकर निर्देशित किया.

बैठक में उपायुक्त  कमर के द्वारा परीक्षा के सफल क्रियान्वयन को लेकर अन्य कई दिशा निर्देश दिए गए. मौके पर आइटीडीए निदेशक विदेंश्वरी ततमा, जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित, बीडीओ दिनेश कुमार, गणेश रजक, अरविंद कुमार ,प्रवीण केरकेटृटा,संजय यादव, आइटीडीए विभाग के लव कुमार एवं सभी केन्द्राधीक्षक मौजूद थे.

आइटीडीए द्वारा 8 मार्च को एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 15 केन्द्र बनाऐं गए है. जिसमें 6811 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें.

जिसमें कक्ष से 6 के 3050,कक्षा 7 के 2000 एवं कक्षा 8 के 1761 परीक्षार्थी शामिल है. कल्याण् विभाग के द्वारा आठ मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 15 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.

जिसमें राजकीकृत उच्च विद्यालय बालूमाथ, परियोजना उच्च विद्यालय बारियातू, उच्च विद्यालय बरवाडीह, कन्या मध्य विद्यालय बरवाडीह, उच्च विद्यालय चंदवा, मध्य विद्यालय चंदवा, मध्य विद्यालय मेराल हेरहंज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गारू, प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार, बालिका उच्च विद्यालय लातेहार, मध्य विद्यालय चंदनडीह, परियोजना उच्च विद्यालय महुआडांड़, बालक मध्य विद्यालय मनिका एवं उच्च विद्यालय मनिका शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑटो पलटने से महिला हुई जख्मी

Next Post

फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं: शिवसेना

Next Post
फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं: शिवसेना

फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं: शिवसेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d