बंगाल में भाजपा की विजय सुनिश्चित
Ranchi:- पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडीने आज पश्चिम बंगाल के रायगंज में सभा को संबोधित किया.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में शासन करनेवाली ममता बनर्जी भगवान श्री राम और श्री कृष्ण से नफरत करती है. इसे सत्ता से हटाना है. श्री राम के नारे से बौखलाहट बतलाता है कि दीदी का सत्ता से जाना तय हो गया है. इससे वे चिढ़ कर कुछ भी बयान दे रही हैं. तुष्टिकरण की राजनीति में इतना गिर गयी हैं कि श्री राम का नारा भी बुरा लगने लगा है.
उन्होंने सभा मे उपस्थित भीड़ को देखकर कहा की आज की भीड़ देखकर प्रतीत होता है कि इस बार चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी. ममता बनर्जी के कारनामों से बंगाल की जनता परेशान है. अब बंगाल की जनता ममता बनर्जी के शासन से मुक्ति चाहती है. बंगाल की जनता से अपील करने झारखण्ड से आया हूँ कि इस बार बंगाल की जनता मोदी जी के कार्यों को देखकर भाजपा को साथ दें और बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएं.
उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हिंसात्मक घटनाएं घट रही है. भ्र्ष्टाचार, घोटाला से पूरा राज्य घिरा हुआ है. राज्य में अपराधियों का बोलबाला है. प्रशाशन व्यवस्था चौपट है. केंद्र के कई लाभकारी योजनाओं को बंद कर रखा है. गरीबी, बेरोजगारी सातवें आसमान पर है. किसान खेत खलियान सब का बुरा हाल है. वामपंथियों और तृणमूल के लोग बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है. पहले वामपंथियों ने राज्य को लूटा अब ममता के गुंडे लूटने में लगे हुए हैं.
उन्होंने बंगाल की जनता से अपील किया कि राज्य की चहुमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को मौका दे. पार्टी के पास बंगाल के विकास का रोड मैप है.
इस कार्यक्रम में रायगंज के लोकप्रिय समाजसेवी श्री कृष्णा कल्याणी भाजपा में शामिल हुए. मुख्य रूप से रैली में केंद्रीय मंत्री सुश्री देबोश्री चौधरी, सांसद श्री अर्जुन सिंह, सांसद श्री खगेन्द्र मुर्मू उपास्थित थे.

