दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में वर्चुअली के माध्यम से एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कम्युनिस्ट भाई बंगाल को जहां छोड़ कर गए थे ममता बनर्जी ने बंगाल को उससे भी नीचे गिराने का काम किया है. वहीं उन्होंने कहा ममता जी आपको बंगाल की जनता कभी माफ नहीं कर सकती है.
वहीं उन्होंने कहा भाजपा की सरकार आने के बाद हम पहली कैबिनेट में ये प्रस्ताव करेंगे कि पूरे बंगाल में गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का पूरा फायदा मिले. क्योंकि ये योजना मोदी जी ने शुरु की. मैं बंगाल की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार आने के बाद हम पहली कैबिनेट में प्रस्ताव करेंगे कि राज्य में ये योजना लागू हो.
गृहमंत्री अमित शाह ने दीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के अंदर परिवर्तन की जो लहर चली है उसे दीदी आप रोक नहीं सकती हैं. जिस प्रकार से बड़ी मात्रा में तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, कांग्रेस पार्टी के अच्छे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ममता दीदी चुनाव आते-आते आप पीछे मुड़कर देखना आप अकेली खड़ी रह जाओगी. कोई और साथ देने वाला आपके साथ नहीं होगा.
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने बोले कि ममता बनर्जी ने बंगाल की भूमि को रक्त-रंजित किया है, बंगाल की भूमि को घुसपैठियों के घुसने के लिए खुला छोड़ दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ममता दीदी की सरकार भतीजा कल्याण में व्यस्त है. इनके लिए बंगाल की जनता का कल्याण एजेंडा नहीं है.

