नई दिल्ली:- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को चुनौती देकर दिल्ली लौटे अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिन में दूसरी बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी दोपहर को सीधे असम से हल्दिया पहुंचेंगे इससे पहले प्रधानमंत्री 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर बंगाल पहुंचे थे प्रधानमंत्री की इस यात्रा से बंगाल में सियासी हलचल बढ़ सकती है
पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद नहीं हैराज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही
उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को हुए कथित अपमान की वजह से ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बना सकती हैं 23 जनवरी के कार्यक्रम में ममता बनर्जी के सामने जय श्री राम के नारे लगाए गए थे इसे मुख्यमंत्री ने अपना अपमान बताया था और कार्यक्रम को संबोधित करने से मना कर दिया था
मोदी हल्दिया में तेल, गैस, और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की चार परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए बंगाल आएंगे अधिकारी ने कहा, ‘मैडम (सीएम) के हल्दिया में आज शाम के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है, जहां पीएम मोदी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे’ उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है
बनर्जी ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में भाषण देने से इनकार कर दिया था क्योंकि दर्शकों के एक वर्ग द्वारा प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे उन्होंने कहा था कि इस तरह का अपमान अस्वीकार्य है राजभवन के सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं
प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएमओ ने एक बयान में कहा कि यह हर घर को स्वच्छ रसोई गैस प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

