BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी को नंदीग्राम में चोट लगने का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है. आयोग ने बीते दिन ही नंदीग्राम की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी थी. जिस पर बंगाल के मुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी.

इस रिपोर्ट में कहा गया कि ममता बनर्जी के पैर में चोट कार के दरवाजे की वजह से लगी थी. हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का साफ तौर पर जिक्र नहीं है कि कैसे कार का दरवाजा बंद होने से ममता का बायां पैर उसमें फंस गया. रिपोर्ट में सड़क पर भारी भीड़ जमा होने का भी जिक्र है.

रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह भी नहीं बताया गया कि क्या कुछ लोगों ने जानबूझकर ममता की कार का दरवाजा बंद किया था. रिपोर्ट में कार के पास लोहे के खंभे के होने का उल्लेख है, लेकिन यह नहीं साफ हुआ कि क्या उसी पोल से रगड़ खाने के कारण दरवाजा बंद हुआ या फिर कोई और वजह रही. फिलहाल, इस रिपोर्ट पर चुनाव आयोग के अधिकारी चर्चा कर रहे हैं.

गौरतलब है कि नंदीग्राम की घटना को लेकर शुक्रवार को पहले टीएमसी और फिर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान टीएमसी ने बीजेपी नेताओं के बयानों की शिकायत की और ममता बनर्जी की जान को खतरा बताया. वहीं बीजेपी ने 10 मार्च को हुई घटना का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स

Next Post

UP में आज से कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग

Next Post
UP में आज से कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग

UP में आज से कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d