BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA, NRP पर ममता का हठयोग, बैठक का किया बहिष्कार

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
CAA, NRP पर ममता का हठयोग, बैठक का किया बहिष्कार

CAA, NRP पर ममता का हठयोग, बैठक का किया बहिष्कार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने 2020 जनगणना और एनपीआर पर चर्चा करने के लिए आज बैठक बुलाई है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ममता बनर्जी बैठक में शामिल नहीं हो रही हैं

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, मुख्य सचिव और सभी राज्यों के जनगणना निदेशक उपस्थित होंगे. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक होने वाली जनगणना और एनपीआर की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी.

Ministry of Home Affairs (MHA) sources: All states are participating in today's conference of State Chief Secretaries and Directors of Census to discuss #Census and #NationalPopulationRegister , except West Bengal which has given the same in writing.

— ANI (@ANI) January 17, 2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि बंगाल इसमें शामिल नहीं होगा.पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से लिखित में भी इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चुनौती दी कि वह केन्द्र सरकार के इशारों पर नहीं चलने के लिए राज्य सरकार को बर्खास्त कर दें.

एनपीआर, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का लगातार मुखर विरोध कर रही बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही राज्य में एनपीआर को अपडेट (अद्यतन) करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.

एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा था, ‘केन्द्र सरकार ने 17 जनवरी को एनपीआर  पर बैठक बुलाई है. मैं नहीं जाऊंगी और न ही मेरी सरकार का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में शामिल होगा.

अगर मैं (बैठक में) शामिल नहीं हुई तो यहां कोलकाता में एक व्यक्ति (राज्यपाल धनखड़) जो केन्द्र सरकार का प्रतिनिधि है, वह कह सकते हैं कि वह मेरी सरकार को बर्खास्त कर रहे हैं.

वह ऐसा कर सकते हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है. लेकिन मैं सीएए-एनपीआर-एनआरसी को अनुमति नहीं दूंगी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एस-400 मिसाइलों का निर्माण शुरू, भारत को आपूर्ति 2025 तक: रूस

Next Post

अगर आप भी सोशल मीडिया पर देते हैं ज्यादा समय तो हो जाएं सावधान

Next Post
अगर आप भी सोशल मीडिया पर देते हैं ज्यादा समय तो हो जाएं सावधान

अगर आप भी सोशल मीडिया पर देते हैं ज्यादा समय तो हो जाएं सावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d