BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 9, 2019
in समाचार
अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपित ने केजरीवाल के अलावा कई अन्य नेताओं को धमकी भरा ईमेल भेज चुका है। 28 वर्षीय युवक अभिषेक तिवारी ने जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में केजरीवाल को धमकी भरा दो ईमेल भेजा था। आरोपित मुंबई में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी। जांच के बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने एक बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (साइबर) अनीश रॉय ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। ईमेल आईडी के संदिग्ध उपयोगकर्ता का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें मुंबई और कानपुर गई थी। पुलिस ने कहा कि चार दिन पहले घनी आबादी वाले मुंबई में नाला सोपारा में उसकी लोकेशन का पता चला था।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक तिवारी उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाला है, लेकिन 2016 से वह मुंबई के नाला सोपारा में रह रहा था। आरोपित फर्नीचर की डिलीवरी का काम करता है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने नौकरी की। लेकिन इसमें उसका मन नहीं लगा। लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जुलाई में उसके मन में प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को धमकी भरे ईमेल भेजने का विचार आया।

अभिषेक तिवारी ने सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी भरा ईमेल भेजा। इसके बाद एक प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में केजरीवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। केजरीवाल के पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर (Personal Security Officer) ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। केजरीवाल के पीएसओ के मुताबिक, धमकी भरा यह फोन दिल्ली के विकास पुरी से आया था। इसमें उस अंजान शख्स ने फोन पर कहा कि सीएम केजरीवाल पर हमला हो सकता है।

बता दें कि 9 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी का अपहरण करने की धमकी भरा ईमेल मिला था। शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ईमेल भेजने वाले को रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित छात्र था और दिल्ली में रहकर सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह इलाज से असंतुष्ट था, इसलिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने को उसने यह ईमेल की थी। आरोपित के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने सीएम को ईमेल भेजी थी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले का यह पहला मामला नहीं था, इससे पहले भी कई बार उन पर कई हमले हो चुके हैं। अभी हाल में ही लोकसभा चुनाव के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था।अप्रैल, 2016 में दिल्ली सचिवालय में ही पत्रकार वार्ता के दौरान उन पर जूता फेंका गया था। जूता फेंकने वाला आम आदमी सेना का कार्यकर्ता वेदप्रकाश शर्मा था। जूते के अलावा केजरीवाल की ओर सीडी भी उछाली गई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू से भी हटी धारा 144, कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Next Post

मुंबई के फिल्मसिटी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने भी पाक कलाकारों के बहिष्कार कि की अपील

Next Post
मुंबई  के फिल्मसिटी  उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने भी पाक कलाकारों के बहिष्कार कि की अपील

मुंबई के फिल्मसिटी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने भी पाक कलाकारों के बहिष्कार कि की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d