BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी का धंधा चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस रिमांड

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने झारखंड के रहने वाले शंकर महतो को गिरफ्तार किया है, जो प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में बड़े पैमाने पर मानव तस्करी को अंजाम दे रहा था. शंकर महतो शिव शंकर, लक्ष्मी प्लेसमेंट और बिरसा सिक्योरिटी के नाम से प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. महतो गैंग की मानव तस्करी का जाल बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है.

NIA की प्रवक्ता जया रॉय ने बताया कि शंकर महतो का भाई पन्ना लाल महतो इस रैकेट का मास्टरमाइंड है जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पन्ना लाल महतो अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ मिलकर बड़ा मानव तस्करी का धंधा चला रहा था. यानी पूरा परिवार मानव तस्करी करता था. पन्ना लाल महतो की भी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसी हैं.

NIA की प्रवक्ता रॉय के मुताबिक, इस प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में ये गिरोह गरीब परिवार के लड़के-लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड से दिल्ली लाते थे और इनको दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रखा जाता था. जहां इनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता था. आरोपी शिव शंकर महतो को झारखंड के खूंटी से गिरफ्तार किया गया है.

ये केस 9 जुलाई 2019 में झारखंड के खूंटी जिले में दर्ज हुआ था जिसकी जांच 4 मार्च 2020 को NIA ने शुरू की थी. आरोपी शख्स को रांची की स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया गया जिसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. जांच एजेंसी गिरोह के बाकी साथियो की तलाश कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जारी हुआ IBPS ऑफिसर स्केल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Next Post

दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा किसान आंदोलन, अमेरिका ने कहा- बातचीत के जरिए निकालना चाहिए मसले का हल

Next Post
किसानों ने की दिल्ली कूच की कोशिश, पुलिस ने रोका

दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा किसान आंदोलन, अमेरिका ने कहा- बातचीत के जरिए निकालना चाहिए मसले का हल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d