BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लिए बस लेगा प्रबंधन

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लिए बस लेगा प्रबंधन

Management will take bus for Hazaribagh Medical College

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता,

रांची: नव निर्मित हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के लिए प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर बस लेने का फैसला लिया है. इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की तरफ से निदेशक के हस्ताक्षर से निविदा आमंत्रित की गयी है. 6 महीने के लिए स्टूडेंट्स को लाने और ले जाने के लिए 52 सीटर बस के लिए बस मालिकों, ट्रैवेल एजेंसी से आवेदन मंगाये गये हैं. इसमें यह नहीं बताया गया है कि कितनी अवधि तक के लिए बस की सेवा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लेगा और इसका भी जिक्र नहीं किया गया है कि प्रति दिन के हिसाब से बस मालिकों को कितनी राशि सरकार उपलब्ध करायेगी. निविदा की तय शर्तों का भी उल्लेख सही तरीके से नहीं किया गया है. अति अल्पकालीन निविदा के तहत 26 सितंबर तक आवेदन मांगे गये हैं. इसमें आवेदकों से 50 हजार रुपये का डीडी भी मांगा गया है. आवेदकों को 2016-17 से लेकर 2018-19 तक का तीन वर्ष का आयकर रिटर्न, जीएसटी नंबर भी देना होगा. इसके अलावा बस के ड्राइवर और खलासी की विवरणी भी मांगी गयी है.

निदेशक एसके सिंह का जवाब

बीएनएन संवाददाता ने इस बाबत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ एसके सिंह से बातचीत की. डॉ सिंह ने बताया कि उनके नाम से आमंत्रित निविदा दूसरे जगह से भेजी गयी है. जब उनसे यह पूछा गया कि निविदा में सभी जानकारी क्यों नहीं दी गयी है, उन्होंने कहा कि यह मेरे अधीन में नहीं है, इसलिए मैं अधिक जानकारी नहीं दे सकता हूं. उन्होंने कहा कि निविदा दूसरी बार निकाली गयी है. पहली बार की निविदा में सिर्फ एक ही कंपनी ने आवेदन दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्यकुंड के विकास कार्य में घटिया बालू का इस्तेमाल : विकास

Next Post

मायावती की मांग, दलितों की पीट-पीटकर हत्या करने वालों को मिले फांसी

Next Post
मायावती की मांग, दलितों की पीट-पीटकर हत्या करने वालों को मिले फांसी

मायावती की मांग, दलितों की पीट-पीटकर हत्या करने वालों को मिले फांसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d