रांची:- खेलगांव के लालगंज में सोमवार को जमीन विवाद में हुए खूनी खेल का मुख्य आरोपी मैनेजर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. खेलगांव पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे टाटीसिल्वे के मुरली पुल के पास से गिरफ्तार की है. उसके पास से लाइसेंस पिस्टल, रायफल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

