धनबाद:- उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर मंडल रेलवे अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि विगत कुछ दिनों से कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वैश्विक महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगो के उचित उपचार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के उद्देश्य से सभी सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों के साथ मिलकर अथवा उनका अधिग्रहण कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

