जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: मंडलायुक्त आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. मंडलायुक्त ने जिले में आईसीयू, एसडीयू एवं आइशोलेशन वार्ड में बेड़ों की संख्या के बारे में जानकारी ली और उन्होंने आइसीयू बेड़ों की संख्या को और बढ़ाये जाने के लिए कहा है.
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने बताया कि बेड़ों की संख्या पर्याप्त है और जो भी टारगेट हमें मिले है, उसको एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. मंडलायुक्त ने कहा कि जिले मे मंडलायुक्त ने अस्पतालों में डाॅक्टरों, स्टाफ नर्सों, वार्ड ब्वाय, स्वीपर की संख्या एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विचार-विमर्श किया.
मेडिकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डाॅक्टर्स की संख्या के साथ ही साथ स्वीपर, वार्ड ब्वाय की संख्या पर्याप्त है. मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि डोर-टू-डोर जाने वाली टीम यह सुनिश्चित करें कि जितने भी लोगो से पूछताछ तथा सैम्पलिंग की कार्यवाही होनी है, उतनी हुई है या नहीं, की मानीटरिंग के निर्देश मण्डलायुक्त ने एडीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिये.
उन्होंने कहा कि टारगेटेड टेस्ट के तहत हमारी टीमें और अधिक सक्रियता से कार्य कर रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि सैम्पलिंग कार्य की प्रगति का निरीक्षण बेहतर ढंग से करने के लिए टीमें गठित की गयी है, जो कोविड सेंटरों पर जाकर पिछले दस दिनों का डाटा, रजिस्टर की जांच करेंगी, जिससे कि सैम्पलिंग की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जानकारी मिल सके.
इसके अलावा जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही एमएलएनआईटी के द्वारा एक एैप का निर्माण होने जा रहा है, जिससे शहर के सभी क्लीनिंक और हाॅस्पिटल जोड़ दिए जायेंगे और एक एप्स से कोविड-19 मरीजों की सैम्पलिंग, टेस्टिंग की निगरानी हो सकेगी.
मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक टीम गठित करने के निर्देश दिये, जो सैनेटाइजिंग और स्वच्छता के कार्य को बेहतर ढंग से निष्पादित करें. उन्होंने लोगो से अपील की कि वह स्वयं भी जागरूक बने और कोविड के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में प्रशासन की मदद करें.
उन्होंने कंटेनमेंट जोन में लोगो की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए होम गार्ड के जवानों को लगाये जाने के निर्देश एवं मानीटरिंग हेतु एरिया के पुलिस सब इंस्पेक्टर को लगाये जाने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये.
इस अवसर पर आईजी के0पी0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, नगर आयुक्त-रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी-आशीष कुमार, अपर आयुक्त, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे.

