BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मण्डलायुक्त ने युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
मण्डलायुक्त ने युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार बुधवार को कोविड-19 के रूप में चयनित किए गए युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों की स्थिति एवं की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. युनाइटेड हाॅस्पिटल के निदेशक डाॅ प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में आईसीयू में कोविड के कुल 37 मरीज भर्ती है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुल 200 बेडों की व्यवस्था है, जिसमें से वर्तमान समय में 48 बेड़ आईसीयू के है.

मण्डलायुक्त ने अस्पताल में आईसीयू बेड़ों की संख्या को और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये है, साथ ही साथ यह भी कहा कि प्रत्येक बेड़ के लिए निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था रहे. उन्होंने कोविड मरीजों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये है. मण्डलायुक्त ने अस्पताल में प्रतिदिन कितने मरीज वेंटीलेटर पर रहते है, कितने मरीज ऑक्सीजन पर रहते है और प्रति दिन कुल कितने कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती रहते है, इसकी सूचना प्रतिदिन प्रेषित करने के लिए कहा है.

मण्डलायुक्त ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल के लिए कोविड मरीजों हेतु जो रेट निर्धारित किया गया है, मरीजों से वही लिया जाये, इसका कड़ाई से अनुपालन हो. मण्डलायुक्त ने मरीजों को रेफर करने के बारे में कहा कि यदि मरीज को एल-3 या अन्य किसी बड़े सेंटर पर रेफर करने की आवश्यकता प्रतीत हो तो ऐसे मरीज को समय से रेफर कर दिया जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मरीज की स्थिति को गम्भीर न होने दिया जाये, उससे पहले ही मरीज को रेफर कर दिया जाये.

मण्डलायुक्त ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होे और उनके परिजनों को नियमित रूप से मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाती रहे. अस्पताल में वेंटीलेटर, आॅक्सीजन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे और मरीजों की देखभाल में कोई कमी न हो. इस अवसर पर अपर आयुक्त-श्री भगवान शरण, अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान मजदूर सभा ने निकाली रैली

Next Post

महागठबंधन में सीट शेयरिंग से नाराज चल रहे कुशवाहा ने बुलाई बैठक, आज ले सकते हैं अहम फैसला

Next Post
महागठबंधन में सीट शेयरिंग से नाराज चल रहे कुशवाहा ने बुलाई बैठक, आज ले सकते हैं अहम फैसला

महागठबंधन में सीट शेयरिंग से नाराज चल रहे कुशवाहा ने बुलाई बैठक, आज ले सकते हैं अहम फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d