BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाईयों का लिया जायजा

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाईयों का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील हंडिया पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाईयों का जायजा लिया एवं शिकायतों को सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ताा एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये. मण्डलायुक्त ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये. उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तो किया ही जाये साथ ही साथ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए. उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने एवं अधिक भीड़ न इकट्ठा होने देने का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि एक बार में अधिकतम 10 लोग ही सभाकक्ष में आयें और क्रमबद्धता के साथ अपनी शिकायत को प्रस्तुत करें. मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया.

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध चेतावनी जारी करने का निर्देष उपजिलाधिकारी सुभाष चन्द्र यादव को दिया है. इस अवसर पर शेषमणि पुत्र रामदुलार ग्राम मणिपुर हंडिया थाना फूलपुर के द्वारा सार्वजनिक हैण्डपम्प में कुछ लोगो के द्वारा समरसेबुल लगाने के कारण हैण्डपम्प खराब हो जाने की शिकायत किए जाने पर मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कराकर दोषी लोगो के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं शिकायत को तत्काल निस्तारित कराते हुए हैण्डपम्प को संचालित कराये जाने का निर्देश दिया है. इसी तरह से ग्राम सभा-कनकपुर, विकास खण्ड-सैदाबाद की ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना यादव के द्वारा ग्राम सभा के बंजर खाते की भूमि में शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों के तहत पंचायत भवन निर्माण में कुछ लोगो के द्वारा अवैध ढंग से हस्तक्षेप एवं अवरोध करने की शिकायत किए जाने पर मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर अवैधानिक ढंग से हस्तक्षेप एवं अवरोध उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य को सुचारू ढंग से कराये जाने का निर्देश दिया है. मण्डलायुक्त ने जमीन से सम्बंधित विवादों के निस्तारण हेतु मौकामुआयना कर एवं उभय पक्षों को सुनते हुए मामलों को निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है.
इस अवसर पर मण्डलायुक्त के द्वारा तहसील परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया गया. उन्होंने मतदाता पंजीकरण केन्द्र, आपूर्ति कक्ष सहित अन्य पटलों का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों को पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं कार्यालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Next Post

तीन बच्चियों की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

Next Post
तीन बच्चियों की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

तीन बच्चियों की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d