BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीन लूट के खिलाफ मांडर विधायक बंधु तिर्की ने निर्णायक लड़ाई के लिए फूंका बिगुल

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in Uncategorized
जमीन लूट के खिलाफ मांडर विधायक बंधु तिर्की ने निर्णायक लड़ाई के लिए फूंका बिगुल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: खतियान में हेराफेरी कर स्थानीय लोगों के जमीन की अंचल कार्यालय के भ्रष्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से हो रही लूट के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए मांडर विधायक बंधु तिर्की ने बिगुल फूंक दी है.

उन्होंने अपने मोराबादी स्थित सरकारी आवास पर आर पार की लड़ाई के लिए आज एक रणनीति तैयार की और यह तय किया जिन उम्मीदों से झारखंड की जनता ने रघुवर सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर गैर भाजपा सरकार को राज्य में स्थापित किया है, उन उम्मीदों पर खड़ी उतरने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

रणनीति के तहत तिर्की ने आंदोलन को झारखंड जनाधिकार मंच, आदिवासी सेना और सीएनटीएसपीटी बचाओ मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में चलाने का निर्णय लिया है.

आंदोलन के प्रथम चरण में आगामी 22 सितंबर को गरीब गुरबों की जमीन की रक्षा को तत्पर उनके कार्यकर्ता राजधानी के सभी 22 अंचलों के कार्यालय की घेराबंदी करेंगे और अंचलाधिकारी को गलत काम न करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन देंगे. आंदोलन के दूसरे चरण में कार्यकर्ता कुछ दिनों बाद तय तिथि को राज्यपाल को भी ज्ञापन देंगे.

इसके बाद भी यदि समस्या का समाधान न हुआ तो फिर हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे और बृहत्तर अंदोलन की रूप रेखा तैयार करेंगे और अन्ततः अंचल कार्यालयों की तालाबंदी करेंगे, ताकि भ्रष्टाचार का अड्डा ही बंद हो जाये.

आंदोलन की आवश्यकता के बारे में पूछने पर तिर्की ने बताया कि खतियान का पन्ना फाड़ने, स्याही गिराने और विभिन्न प्रकार की जमीनी हेराफेरी के बाद भू-माफिया अब साइबर वर्ल्ड में दस्तावेज की ऑनलाइन हेराफेरी कर रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JMM-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने शहर के विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है: आशा लकड़ा

Next Post

विभिन्न चौक चौराहों पर चलाया गया ‘अतिक्रमण मुक्त रांची अभियान’

Next Post
विभिन्न चौक चौराहों पर चलाया गया ‘अतिक्रमण मुक्त रांची अभियान’

विभिन्न चौक चौराहों पर चलाया गया 'अतिक्रमण मुक्त रांची अभियान'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d