BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनेगा स्वतंत्रता दिवस: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनेगा स्वतंत्रता दिवस: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज: कोविड-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन कुछ बचाव के उपायों का पालन करते हुए किया जायेगा.

पलामू जिले में जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा. मुख्य समारोह में पूर्वाह्न 09ः05 बजे झंडोतोलन होगा. इसके बाद सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे.

समारोह में समाजिक दूरी, मास्क पहनना और सैनेटाइजेशन का सख्ती से पालन किया जायेगा. वहीं अन्य बाध्यताओं और एहतियायती कदमों पर भी सख्ती रहेगी.

यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही. वे आज समाहरणालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.

बैठक में कोविड-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस को समुचित ढंग से मनाए जाने, गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समारोह आयोजन करने, ब्व्टप्क्-19 के नियमों का सख्ती से अनुपालन करते-कराते कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

विघालयों में झंडोत्तोलन होगा, लेकिन इसमें बच्चों को शामिल नहीं करने, केवल शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मी को भाग लेने, प्रभात फेरी नहीं निकालने, बाध्यताओं और एहतियायती कदमों को ध्यान में रखते हुए पलामू में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने, बड़ी सभाओं से बचने और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य तरह से मनाए जाने का निर्णय लिया गया.

कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण कर सभी लोगों तक संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम को लेकर विमर्श-निर्णय के बाद संबधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया.

बच्चों को नहीं किया जाएगा शामिल

मुख्य समारोह में बच्चों राष्ट्रगान के लिए कुछ बच्चों को शामिल किया जाएगा, लेकिन उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने पर मनाही है. कोविड-19 के मद्देनजर प्रभात फेरी-शोभा यात्रा-तिरंगा यात्रा निकालने पर रोक रहेगी.

संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्था एवं दल विशेष के कार्यक्रम में सिर्फ मैनेजमेंट कमिटी के लोग ही रहेंगे. सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, सैनेटाइजेशन इत्यादि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा.

कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर यथा डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, स्वच्छताकर्मियों आदि कोविड-19 योद्दाओं एवं मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में अत्यधिक अंक लाकर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.

बैठक में उपायुक्त शशि रंजन, एसपी अजय लिंडा, नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, समान्य शाखा प्रभारी सुरेश कुमार सिन्हा, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत में हो रहे आवास, मनरेगा तथा टीसीबी निर्माण के योजनाओं की हुई समीक्षा

Next Post

युवक की पीट-पीट कर हत्या

Next Post
युवक की पीट-पीट कर हत्या

युवक की पीट-पीट कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d