रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, महान क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी देशभक्ति और बलिदान ने लाखों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

