धनबाद: जुआ खेलने की बुरी लत ऐसी की एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सुहागन होने के प्रमाण भी दांव पर लगा दिए. पति ने पत्नी का मंगलसूत्र तक जुआ में हार गया. भला अब सोचिए पत्नी को यह बात कैसे रास आ सकती थी. पत्नी ने इसकी शिकायत महिला थाना में कर दी. एक सुहागिन की रक्षा के लिए महिला थाना की पुलिस भी जुआरी पति को थाना बुलवाया और उसे काफी खरी-खोटी सुनाई फिर दोनों में समझौता हुआ और उसके बाद दोनों को थाना से विदा किया. शुक्रवार को एक महिला अपने घर वालों के साथ यह फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची थी.
पीड़िता ने पति के खिलाफ 5 लाख रुपये दहेज मांगने और नहीं देने पर दो बार जान से मार देने की कोशिश करने का आरोप लगाई. इसके बाद पुलिस ने महिला के ससुराल वह मायके वालों को थाना बुलाया. थाना में दोनों परिवार के बीच काफी तकरार हुई फिर पुलिस ने जब महिला के ससुराल वालों पर दबाव बनाया तो एक एग्रीमेंट साइन हुआ है, कि पति अब महिला के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं करेगा.
पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुराल में सिर्फ वही नहीं बल्कि उसकी दो देवरानी को भी प्रताड़ित किया जा रहा है. लालची ससुराल वाले तीन बहूओं को प्रताड़ित कर रहे हैं. तीनों बहुओं को मारा पीटा जाता था. पीड़िता के पिता बहुत दुखी होकर बोलते हैं कि गलती सिर्फ ससुराल वालों की नहीं बल्कि पड़ोसियों की भी थी.
पीड़िता के घरवालों ने ससुराल वालों के पड़ोसियों से उनके बारे में जानने की कोशिश की पर पड़ोसियों ने झूठी तारीफ करके, उनसे छुपाया. हालांकि जब मामला थाना पहुंचा तो पुलिस ने काफी मदद की. पुलिस अधिकारियों के कारण ही उनकी बेटी फिर से ससुराल जा पा रही है.

