BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनीष वात्सल्य कर रहे हैं कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
मनीष वात्सल्य कर रहे हैं कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  मनीष वात्सल्य अब उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं. मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभी इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाने के लिए कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। और न ही अभी यह तय हुआ है कि यह वेब सीरीज कहां रिलीज होगी? हालांकि इतना जरूर है कि इस सीरीज का नाम ‘हनक’ होगा और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है. आपको बता दें की मनीष वात्सल्य दशहरा, जीना है तो ठोक डाल, स्कॉटलैंड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

मनीष ने बताया, ‘मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठी करने लगा. इसके बाद मेरे पास निर्माताओं के फोन आने लगे. दरअसल, उन्हें किसी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी. हालांकि मैंने उनसे पूछा भी कि आप अपनी सीरीज में क्या दिखाना चाहते हैं? क्योंकि विकास दुबे तो एक अपराधी है. मैंने उनसे कहा कि उसने पुलिस वालों की हत्या की है. वह मेरी और इस देश की नजर में गुनहगार है. हम उसके गुणों का बखान नहीं कर सकते. तब उन्होंने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानी का विलेन होगा. इसके बाद मैंने हां कर दी.’

मनीष ने बताया कि विकास दुबे का किरदार निभाने के लिए अभी किसी कलाकार का नाम तय नहीं किया गया है. लेकिन, इसके लिए वह एक बड़े अभिनेता का चयन करने वाले हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि इस सीरीज को रिलीज करने के लिए अभी किसी प्लेटफॉर्म से भी सौदा पक्का नहीं हुआ है. इसके लिए भी बातचीत चल रही है. इस सीरीज का निर्देशन तो खुद मनीष ही करेंगे जबकि इसका निर्माण करने के लिए दो नाम आदित्य कश्यप और अवधेश तिवारी सामने आए हैं. मनीष ने बताया है कि वह इस सीरीज की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर देंगे.

बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक कुख्यात अपराधी था. कुछ ही दिन पहले उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है. वह आठ पुलिस वालों की हत्या का अपराधी था. इसके अलावा भी उसके ऊपर 1990 से लेकर वर्ष 2020 तक के बीच में 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 179 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित

Next Post

मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुंचाने वाला: दीपक प्रकाश

Next Post
मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुंचाने वाला: दीपक प्रकाश

मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुंचाने वाला: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d