BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in समाचार
मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजधानी में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. बर्दवान कंपाउंड की रहने वाली मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, कई बार सरकारी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया गया लेकिन सहायता नहीं मिली.

Also Read This: हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों की तलाश शुरू

इस बीच समाजसेवी सह भाजपा नेता अजय राय ने सदर हॉस्पिटल पहुंच कर एडमिट कराया. बर्दवान कंपाउंड विराज नगर के रहने वाले बेनूर कुजूर की पत्नी मंजूषा कुजुर को सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी.

उन लोगों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने का आग्रह किया मगर उधर से जवाब मिला कि अभी कोई एंबुलेंस खाली नहीं है.

इसी बीच बर्दवान कंपाउंड के ही शत्रुघन कुमार ने यह खबर भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनललिस्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय राय को दी.

उन्होंने तत्काल लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार से बात की और उनसे आग्रह करते हुए कहा कि कोई गाड़ी एंबुलेंस आने के लिए तैयार नहीं है.

वह उन्हें अनुमति दें कि वह अपनी निजी गाड़ी से प्रसूता को सदर हॉस्पिटल पहुंचा सके. मोबाइल के जरिए बातचीत के आधार पर अजय राय ने तत्काल प्रसूता मंजूषा कुजूर के घर पहुंचकर उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया और उन्हें प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया.

अजय राय ने बताया प्रसूता अत्यंत पीड़ा से कराह रही थी, उन्हें तत्काल हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया जाता तो कुछ भी हो सकता था.

अजय राय ने कहा कि वह लगातार सरकार से यह मांग पूर्व से करते आए हैं कि स्वास्थ विभाग को इस तरह की समस्याओं को निपटाने के लिए तैयार रहना चाहिए.

मगर जो हालात हैं उसमें ज्यादा कोई परिवर्तन होता दिखाई नहीं दे रहा है. इस तरह के कई मंजूषा एंबुलेंस तथा गाड़ियों के इंतजार में अपना इलाज नहीं करा पा रहे होंगे.

Also Read This: डाकघर में मिलेंगे साबुन और हैंडवॉश

यह घटना एक छोटा उदाहरण मात्र है. ऐसे में मरीज किस तरह प्रताड़ित हो रहे होंगे. इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों की तलाश शुरू

Next Post

कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत

Next Post
कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत

कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d