BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मन की बात: PM मोदी ने कही ये 10 अहम बातें…

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में PM मोदी आज तीसरी बार कर रहे हैं देशवासियों से ‘मन की बात’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया है.

यह मन की बात 2.0 का 18वां एपिसोड है. पीएम मोदी के आज के मन की बात कार्यक्रम को बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि एक तरफ जहां देश के अन्नदाता यानी किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं कोरोना महामारी को खत्म करने वाली वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

10 अहम बातें-

1. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के कई म्यूजियम और लाइब्रेरी के कलेक्शन को डिजिटल बनाने पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के हमारे संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं. राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा करीब दस वर्चुअल गैलरी इंट्रोड्यूस करने की दिशा में काम चल रहा है.

2. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं आपके साथ एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं, अन्नपूर्णा की एक बहुत पुरानी प्रतिमा कनाडा से भारत आ रही है. यह 1913 में वाराणसी के मंदिर से चुराई गई थी. माता अन्नपूर्णा का काशी से विशेष संबंध है. माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की तरह ही हमारे देश की अनेक अनमोल धरोहरें अंतराराष्ट्रीय गिरोहों का शिकार होती रही हैं, इन्हें बाजार में ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. भारत ने अब इनकी वापसी के लिए प्रयास बढ़ाए हैं.

3. इस महीनें 12 नंवबर से डॉक्टर सलीम अली दी का 125वां जयंती समारोह शुरू हुआ है. डॉक्टर सलीम ने पक्षियों की दुनिया में बर्ड वॉचिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है. दुनिया के ब्रड वॉचर्स को भारत के प्रति आकर्षित भी किया हैः पीएम मोदी

4. दुनियाभर में सिख समुदाय ने किस प्रकार कोरोना के इस समय में लोगों को खिलाने की अपनी परंपरा जारी रखी है, मानवता की सेवा की ये परंपरा हम सबके लिए निरंतर प्रेरणा का काम करती है. गुरु नानक जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएंः पीएम मोदी

5. नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की संस्कृति और शास्त्र हमेशा से पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं. कई लोग तो इनकी खोज में भारत आए और हमेशा के लिए यहीं के होकर रह गए. मुझे Jonas Masseti के बारे में जानने का मौका मिला, जिन्हें ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है. जॉनस ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टॉक मार्केट में काम किया और बाद में उनका रुझान भारतीय संस्कृति की तरफ हो गया था.

6. जॉनस ब्राजील के लोगों को वेदांत और गीता सिखाते हैं. वे विश्वविद्या नाम की एक संस्था चलाते हैं जो रियो डे जिनेरियो से घंटे भर की दूरी पर पेट्रोपोलिस पहाड़ों पर स्थित हैः पीएम नरेंद्र मोदी

7. पिछले वर्ष करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना ऐतिहासिक रहा. इस बात को मैं जीवनभर अपने हृदय में संजो कर रखूंगा. यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें श्री दरबार साहिब की सेवा करने का एक मौका मिला हैः पीएम मोदी

8. बीते दिनों में हुए कृषि सुधारों ने किसानो के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे भी खोले हैं. सालों से किसानों की जो मांगें थी, जिसे पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों ने उनसे वादा किया है, वो वादा पूरा हुआ: पीएम मोदी

9. पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के धुले के किसान जीतेंद्र भोइजी ने नए कृषि कानूनों का इस्तेमाल किया. उन्होंने मक्के की खेती की थी और 3 लाख 32,000 में व्यापारियों को बेचना तय किया. उन्हें 25,000 अडवांस भी मिला, लेकिन उनका बाकी का पेमेंट फंस गया. 4 महीने तक उनका पेमेंट नहीं हुआ. बाद में नया कृषि कानून उनके काम आया. इसके तहत एसडीएम को 1 महीने के अंदर उनकी शिकायत का निपटारा करना होता है. उन्होंने शिकायत की और चंद दिनों में उनकी शिकायत का निपटाया हो गया. उन्होंने कहा कि कानून की सही और पूरी जानकारी ही जीतेंद्र जी की ताकत बनी. क्षेत्र कोई भी हर तरह के भ्रम और अफवाहों से दूर हर व्यक्ति के लिए बहुत संबल होते हैं.

10. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही कहा कि देश के बड़े हिस्से में सर्दी का मौसम जोर पकड़ रहा है. अनेक हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, ऐसे मौसम में अपने परिवार के बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का हमें ध्यान रखना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रूरता: 43 मजदूरों को रस्सी से बांधकर काटा गला

Next Post

फैजाबाद अयोध्या हो सकता है, तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं: CM योगी

Next Post
श्रमिकों को 1 एक मई से मिलेगी 1000 रुपये की दूसरी किश्त

फैजाबाद अयोध्या हो सकता है, तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d