BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनोज तिवारी बने दूसरी बार पिता, नहीं होना चाहते थे पहली पत्नी से अलग

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
मनोज तिवारी बने दूसरी बार पिता, नहीं होना चाहते थे  पहली पत्नी से अलग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बने हैं. हाल ही में मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी.

यह जानकारी मिलते ही हर तरफ से बीजेपी सांसद को शुभकामनाएं मिलने लगी हैं. सोशल मीडिया पर तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. हालांकि, उनकी बेटी की जन्म की खबर कई लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुई, क्योंकि मनोज तिवारी ने अभी तक अपनी दूसरी शादी की खबर पब्लिक नहीं की थी.

दरअसल, मनोज तिवारी ने बीते साल यानी 2020 में ही लॉकडाउन के बीच दूसरी शादी की थी. मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के जन्म के साथ ही दूसरी शादी के बारे में भी खुलासा किया और बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी जिया के कहने पर दूसरी शादी की है.

मालूम हो कि मनोज तिवारी 8 साल पहले ही अपनी पहली पत्नी रानी से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2012 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया था. पहली पत्नी से अलग होने के 8 साल बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की है.

मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी पहली पत्नी से कभी अलग नहीं होना चाहते थे. लेकिन, उनके दबाव के चलते ही दोनों अलग हुए हैं. रानी ने उन पर तलाक का दबाव बनाया था. ऐसे में कई बार मनोज तिवारी के तलाक की वजह चर्चा में रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी श्वेता तिवारी के चलते पति मनोज तिवारी से बेहद नाराज थीं और श्वेता की ही वजह से उन्होंने मनोज तिवारी से अलग होने का फैसला लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपशगुन या कुछ और… मरे पक्षियों की हुई ‘बारिश’, सहमे लोग

Next Post

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रुकवाना बीडीओ साहब को पड़ा महंगा

Next Post
मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रुकवाना बीडीओ साहब को पड़ा महंगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d