BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- हरी फसल को ही पराली बनाकर जलाया

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- हरी फसल को ही पराली बनाकर जलाया

Manoj Tiwari made a big charge on Kejriwal, said - burn the green crop as stubble

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिवाली का त्योहार आने के साथ ही दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ जाती है. पिछले कुछ सालों में इन दिनों धुंध का माहौल बनता है, जिसकी मुख्य वजह आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने होती है. अब इसी पर दिल्ली में राजनीति भी शुरू हो गई है, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया.

मनोज तिवारी ने हरियाणा के खेतों में जलाई जा रही पराली की कुछ तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए लिखा कि हरी फसल को ही पराली बनाकर जलाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल जी ने अपने रिश्तेदारों से आग तो लगवा दी, लेकिन उन्हें ये नहीं बताया कि फसल काटने के बाद पराली होती है.

बीजेपी नेता ने आगे लिखा कि अभी तो खेत को पकना था, प्रदूषण का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की ये राजनीति कबतक होगी, दिल्ली माफ नहीं करेगी.

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हवा प्रदूषित हुई है और लगातार स्मॉग भी मिल रहा है. ऐसे में प्रदूषण की समस्या एक बार फिर दिल्ली वालों के सामने है, जिसपर राजनीति भी तेज होने लगी है.  मंगलवार को दिल्ली में  एयर क्वालिटी इंडेक्स 252 अंक दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में यह आंकड़ा 310 पहुंच गया. पड़ोसी राज्यों में जिस तरह पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो रहा है, उससे संकेत हैं कि आगे और भी हालत खराब हो सकती है.

दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली की स्मॉग का सामना करने के लिए एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया गया है. राजधानी में 4 नवंबर से दो हफ्तों के लिए ऑड-ईवन लागू किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली सरकार लोगों में मास्क बांटेगी, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, पांच की मौत

Next Post

PMC बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद खाताधारक की हार्ट अटैक से हुई मौत

Next Post
PMC बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद खाताधारक की हार्ट अटैक से हुई मौत

PMC बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद खाताधारक की हार्ट अटैक से हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d