नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी है। बीजेपी सांसद को किसी अनजान शख्स ने मोबाइल पर मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। तिवारी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मेसेज शुक्रवार की दोपहर भेजा गया था, जिसे सांसद ने शनिवार को देखा।

