BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार तीसरे महीने मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में हुआ सुधार

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
लगातार तीसरे महीने मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में हुआ सुधार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश की विनिर्माण गतिविधियों में अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने सुधार हुआ है. सोमवार को जारी एक मासिक सर्वे के अनुसार बिक्री में सुधार के बीच कंपनियों के उत्पादन में 13 साल की (अक्टूबर, 2007 के बाद) सबसे तेज वृद्धि हुई है.

आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अक्टूबर में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया, जो सितंबर में 56.8 था. यह क्षेत्र की सेहत में पिछले एक दशक से अधिक का सबसे अच्छा सुधार है. लगातार 32 माह तक वृद्धि दर्ज करने के बाद अप्रैल में इस सूचकांक में गिरावट आई थी.

पीएमआई के 50 से ऊपर होने का मतलब गतिविधियों के विस्तार से 50 से नीचे होने का मतलब संकुचन से होता है. आईएचएस मार्किट की इकनॉमिक्स एसोसिएट निदेशक पोलीअन्ना डे लीमा ने कहा कि भारतीय विनिर्माताओं के पास नए ऑर्डर आ रहे हैं उत्पादन में भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बाद सुधार हो रहे हैं.

अक्टूबर के पीएमआई आंकड़ों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. लीमा ने कहा कि कंपनियों को इस बात का भरोसा है कि बिक्री में वृद्धि आगामी महीनों में भी टिकी रहेगी. इस बात का संकेत कंपनियों द्वारा विनिर्माण में काम आने वाले सामान की खरीद से पता चलता है. विनिर्माताओं का कहना है कि कोविड-19 के अंकुशों में ढील, बेहतर बाजार परिस्थितियों तथा मांग में सुधार की वजह से उन्हें अक्टूबर में नए ऑर्डर मिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्य प्रदेश: 3 नवंबर को विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव

Next Post

बिहार चुनाव: PM मोदी पर लालू ने कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं

Next Post
बिहार चुनाव: PM मोदी पर लालू ने कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं

बिहार चुनाव: PM मोदी पर लालू ने कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d