BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए बढ़ाना होगा विनिर्माण: मुकेश अंबानी

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
मुकेश अंबानी ने कहा, जियो मार्ट, व्हाट्सएप 3 करोड़ किराना दुकानों को ग्राहकों से जोड़ेंगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए विनिर्माण पर जोर देना होगा.

उदारवाद से पहले के दौर का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा, ”एक समय ऐसा भी था जब देश की सरकार ने रिलायंस पर उसकी लाइसेंस क्षमता से ज्यादा उत्पादन करने के लिए जुर्माना लगाया था लेकिन 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद से भारत विनिर्माण बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है.” उन्होंने कहा, ”आज हम जो कुछ भी करते हैं वह सब अधिक से अधिक उत्पादन करने से जुडा है. यह दिखाता है कि हमारी सोच में कितना अंतर आया है.”

अंबानी ने कहा, ”जिस तरह से हमारे पास प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्टार्टअप हैं. मेरा मानना है कि अब भारत लघु और मध्यम उद्योगों को समर्थन देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब हमें इस क्षेत्र में असली स्टार्टअप की जरूरत है.”

उन्होंने कहा, ”अभी तक हमने जितना ज्यादा ‘क्लिक’ (प्रौद्योगिकी या ऑनलाइन स्टार्टअप) के बारे में सोचा है अब उतना ही हमें ‘ब्रिक’ (विनिर्माण कारखाना स्टार्टअप) के बारे में दिमाग लगाने की जरूरत है.”

वह एन. के. सिंह की किताब ‘पोट्रेट्स ऑफ पावर’ के विमोचन पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने बहुत पहले एक सवाल पूछा था कि क्या कभी भारतीय एक-दूसरे से पोस्टकार्ड से भी कम कीमत पर बात कर पाएंगे? जियो उनके इसी प्रश्न का उत्तर है.

अंबानी ने कहा, ”मेरे पिता एक विद्यालय के मास्टर के बेटे थे जो 1960 में 1,000 रुपए के साथ ‘भारतीय स्वप्न’ लेकर मुंबई आए. साथ लाए एक भरोसा कि यदि आप भविष्य के किसी कारोबार और प्रतिभा में निवेश करते हैं तो हम खुद का ‘भारतीय स्वप्न’ बना सकते हैं. इसी भरोसे के साथ हमने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक को बनाया है.”

https://bnnbharat.com/corona-update-india-46790-new-cases/
https://bnnbharat.com/eternal-love-when-i-am-gone-send-me/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपा ने बेरोजगारी व कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन

Next Post

खाद्य विभाग की टीम ने सहजनवां के गीडा क्षेत्र में की छापेमारी, लिए नमूने

Next Post
खाद्य विभाग की टीम ने सहजनवां के गीडा क्षेत्र में की छापेमारी, लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने सहजनवां के गीडा क्षेत्र में की छापेमारी, लिए नमूने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d