BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPSC परीक्षा में झारखंड के भी कई अभ्यर्थियों को मिली सफलता

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
UPSC परीक्षा में झारखंड के भी कई अभ्यर्थियों को मिली सफलता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग के मुताबिक इस साल कुल 829 लोग पास हुए हैं.

एग्जाम का आयोजन अगस्त 2019 में किया गया था, जिसका परिणाम आज जारी किया गया. इस परीक्षा में झारखंड के भी कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है.

झारखंड के रवि जैन का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट में 9वां रैंक आया है. हजारीबाग के दीपंकर चौधरी ने 42वं और प्रियंका किशोर ने 61 स्थान हासिल की है, जबकि रांची के खेलगांव सोसाइटी में रहने वाले शैलेंद्र कुमार के छोटे भाई की पत्नी अनुपमा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 90वां स्थान हासिल की है.

संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार इस साल का यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह बने हैं. परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है. वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है.

गौरतलब है कि यूपीएससी द्वारा हर साल विभिन्न क्षेत्रों के लिए एग्जाम लिया जाता है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जहां प्रशासनिक सेवा के लिए 180 सीट है, वहीं पुलिस सेवा के लिए 150 और विदेश सेवा के लिए 24 सीट आरक्षित हैं.

हालांकि इस बार पूरी सीट की भरपाई नहीं है पाई है. यूपीएससी ने बताया कि न्यायालय में मामला लम्बित होने की वजह से रिजल्ट में परिवर्तन किया जा सकता है. यूपीएससी ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि 11 छात्रों का परिणाम रोका गया है.

यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक इस साल टॉप 50 छात्रों में से 19 लड़कियां है, वहीं टॉप टेन में दो लड़कियां है. संघ लोक सेवा आयोग में परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर रिजल्ट का अंक वेबसाइट पर रहता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक की चपेट में आने से एक लड़के की मौत, दो अन्य घायल

Next Post

बाबाधाम में श्रद्धालुओं के लिए आज से फिर ऑनलाइन दर्शन की रहेगी व्यवस्था

Next Post
देवघर बाबा मंदिर 31 मार्च तक रहेगा बंद

बाबाधाम में श्रद्धालुओं के लिए आज से फिर ऑनलाइन दर्शन की रहेगी व्यवस्था

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d