BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर को देंगे कई सौगातें, उपचुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा : CM योगी

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in समाचार
शहर को देंगे कई सौगातें, उपचुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा : CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: UP विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन सभी सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं जहां उपचुनाव होने हैं. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर हैं. इस दौरान वो शहर को कई सौगातें देने और उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं.

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर सकते हैं. इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम के साथ अन्य पार्टी नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग से शहर पट गया है. सीएम सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके पहले वह विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

जनसभा स्थल पर ही मुख्यमंत्री कोर ग्रुप के पार्टी सदस्यों के साथ बैठक कर उपयुक्त उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे. जनसभा के दौरान करीब 15 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 500 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे. विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे.

इसके बाद भाजपा के कोर ग्रुप और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. कांग्रेस और बसपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. ऐसे में बैठक में उपचुनाव की तैयारियों के साथ उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा होगी. इसके बाद एक बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बाराबंकी के लिए रवाना हो जाएंगे.

मुख्यमंत्री के शहर आने पर सपा कांग्रेस और बसपा नेताओं को विराेध प्रदर्शन करने के चलते देर रात से ही घरों में नजर बंद कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड कैडर के IAS अफसरों की धमक केंद्र में भी, 9 अफसर संभाल रहे मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

Next Post

आज Google का Doodle सुपरस्टार बीबी किंग के नाम

Next Post
आज Google का Doodle सुपरस्टार बीबी किंग के नाम

आज Google का Doodle सुपरस्टार बीबी किंग के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d