BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलनाथ ने कहा, कई जीतते हुए को हारते देखा है

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
कमलनाथ ने कहा, कई जीतते हुए को हारते देखा है

कमलनाथ ने कहा, कई जीतते हुए को हारते देखा है

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कई जीतते हुए लोगों को हारते देखा है. लोकतांत्रिक मूल्यों को परेशान किया जा सकता है लेकिन खत्म नहीं किया जा सकता है.

अपने विधायकों को हिम्मत देते हुए उन्होंने कहा है कि वे निराश नहीं हों. गलत तरीके मिली जीत लंबे समय तक नहीं टिकती है.

Also Read This: पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

उन्होंने विश्वास जताया है कि कांग्रेस फिर लौटेगी और मजबूती के साथ आएगी. कमल नाथ ने कल इस्तीफा देने का एलान करने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि वे वह दौर भी देख चुके हैं जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं. ऐसा लगता था कि कांग्रेस कभी दोबारा लौटकर नहीं आएगी. मगर हम वापस मजबूती से लौटे. उस दौर के कई उदाहरण देखे हैं इसलिए वे विचलित नहीं हैं.

कमल नाथ ने कहा कि जिस दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, कई चुनौतियां थीं. उन्होंने कहा कि वे कभी पद के पीछे नहीं दौड़ते.

Also Read This: जनता कर्फ्यू के कारण 3700 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, उस समय कांग्रेसजनों में निराशा का भाव था. 15 साल से सरकार नहीं थी और संगठन को मजबूत करने का काम किया. कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाया.

कमल नाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रलोभन देकर हमारी सरकार को गिराने का काम तो किया गया है लेकिन यह मिलावटी सरकार कैसे चल पाएगी. इसकी सच्चाई थोड़े दिन में सामने आएगी.

भाजपा कैसे लोभियों को सहन करेगी जिनके सामने वो लड़ी थी. उनके लोग उन्हें कैसे सहन करेंगे. कमल नाथ ने कहा कि उनके पास प्रलोभन के खेल के सारे प्रमाण मौजूद हैं. वक्त आने पर जनता के सामने रखेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

Next Post

रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार

Next Post
रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार

रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d