इंडियन रेलवे ने कोरोना संकट के चलते बीते 9 महीने से बंद रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया है. इस ट्रेन का संचालन 2 जनवरी यानी शनिवार के दिन से फिर से शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही रेलवे ने झारखंड में और भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है.
रांची:- लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने से इस रूट पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. यह ट्रेन एक तरह से इस रूट के आस पास के लोगों के लिए लाइफ लाइन की तरह है. रांची रेलवे स्टेशन से सांसद संजय सेठ ने ट्रेन को रवाना किया है.
इस ट्रेन का अलावा रेलवे ने हटिया-टाटा मेमू (ट्रेन संख्या 68036) का हटिया का संचालन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा और यह ट्रेन रात 11 बजकर पांच मिनट पर टाटा पहुंचेगी.
इसके अलावा रांची-टोरी मेमू (ट्रेन संख्या 68037) सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर रांची से चलेगी और सुबह साढ़े 11 बजे टोरी पहुंच जाएगी.
इसके अलावा वापकी की बात करें तो टोरी-रांची मेमू (ट्रेन संख्या 68038) दोपहर 12 बजे टोरी से चलेगी और फिर दोपहर में 2 बजकर 25 मिनट पर रांच पहुंचेगी. रांची-लोहरदगा मेमू (ट्रेन संख्या 68135) रांची से प्रस्थान सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर होगा तथा लोहरदगा सुबह 6 बजकर 20 मिटन पर पहुंचेगी.
आईआरसीटीसी नए साल में रामायण यात्रा नाम का पैकेज पेश किया है. यात्रा 26 फरवरी से शुरू होगी और 3 मार्च को समाप्त होगी. श्रीरामपथ गमन, मल्लिकार्जुन और गंगासागर समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने जा रहा है. यह यात्रा इंदौर से शुरू होगी जिसका सफर 6 दिन 5 रातों का होगा. पांच साल तक के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा जबकि स्लीपर क्लास के लिए 5670 रुपये प्रति यात्री और थर्ड एसी में 6930 रुपये प्रति यात्री लिए जा रहे हैं.

