BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते, शर्मनाक: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर कहा है कि बहुत से भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं. यह शर्मनाक है. यह बातें उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहीं. इसके साथ ही उन्होंने बीबीसी का लेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि पीड़िता दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं. मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी के साथ बलात्कार नहीं हुआ है क्योंकि उनके लिए, और कई अन्य भारतीयों के लिए वह कोई नहीं थी.’

राहुल ने जिस लेख को साझा किया है उसमें बताया गया है कि कैसे पीड़िता ऊंची जाति के पड़ोसियों द्वारा अपने साथ जबरदस्ती किए जाने के बारे में बता रही थी. 14 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया और उसका आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसके बाद राज्य सरकार ने कहा कि उसके साथ कोई दुराचार नहीं किया गया था.

इससे पहले राहुल ने हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी निशाना साधा था. छह अक्तूबर को पत्रकार वार्ता के दौरान जब राहुल से हाथरस की घटना और उनके साथ और प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘हम जनता के सेवक हैं. हमारा काम जनता की और किसानों की सेवा करना है. इसे निभाते हुए अगर हमारे साथ धक्का-मुक्की होती है तो हम इसे सह लेंगे.’ 

उन्होंने कहा था कि इस सरकार (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा दिया गया असली धक्का हाथरस के परिवार को लगा है. उन्हें वहां के जिलाधिकारी द्वारा धमकाया गया. इसलिए मैं उस परिवार से मिलने गया. मैं चाहता था कि उस परिवार को यह ना महसूस हो कि वह अकेले हैं. हम उनके लिए खड़े हैं. राहुल ने कहा था, ‘पूरे परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशाना बनाया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर एक भी शब्द नहीं कहा. पूरा देश देख रहा है कि हाथरस में क्या हो रहा है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली ने रचा इतिहास, खास मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Next Post

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली सायरा बानो BJP में हुई शामिल

Next Post
तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली सायरा बानो BJP में हुई शामिल

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली सायरा बानो BJP में हुई शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d