गुमला: एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर कुसुम्बाहा मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाईक की टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए. घायलों में चेटो गौरटोली निवासी सीताराम उरांव और दूसरा महेन्द्रा फाइनेंस गुमला के कार्यकर्ता रंजीत कुमार शामिल है. सूचना मिलने पर भरनो पुलिस ने दोनों घायलों को दुर्घटना स्थल से उठाकर सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भरनो पहुंचाया. जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है.
वहीं दूसरी घटना एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बोंडो मोड़ के समीप अनियंत्रित माल वाहक ट्रक ने सड़क किनारे पेड़ में जाकर जोरदार टक्कर मार दी. बाल बाल बचे ट्रक के ड्राईवर और खलासी. बताया जाता है कि चावल लोड ट्रक गुमला से रांची की ओर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. हालांकि चालक और खलासी को हल्की चोटें आयी है, जिनका इलाज जारी है.

