BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन के सरकार बनने पर सुधारा जाएगा कई कानून व्यवस्था: आर.सी.मेहता

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन के सरकार बनने पर सुधारा जाएगा कई कानून व्यवस्था: आर.सी.मेहता

महागठबंधन के सरकार बनने पर सुधारा जाएगा कई कानून व्यवस्था: आर.सी.मेहता

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन की ओर से सदर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर आर.सी.मेहता ने मिलन होटल, नगवा हवाई अड्डा हजारीबाग में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में डॉक्टर आर.सी. मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चरण के चुनाव रुझान से पता चल गया है कि झारखंड की जनता अब भाजपा के जुमलेबाजी और झांसे बाजी में आने वाली नहीं है. प्रथम चरण के चुनाव में 13 विधानसभा में महागठबंधन 10 सीटों पर चुनाव जीत रही है.

पाला बदलने वाले तीन दल बदलू उम्मीदवार लोहरदगा, लातेहार, भवनाथपुर से चुनाव हार रहे हैं. गठबंधन के नेता लगातार कह रहे हैं कि आजसू और झारखंड विकास मोर्चा आपस के गुप्त समझौता के तहत अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. यह उनकी रणनीति का हिस्सा है जिसे सभी लोग समझ रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान से साफ हो जाता है कि भाजपा को अपनी जीत पर भरोसा नहीं रहा. सदर विधानसभा से जनता का आशीर्वाद मिला तो हजारीबाग से बिचौलियों की संस्कृति व टेंडर फंडिंग पूरी तरह से खत्म की जाएगी. खनिज आधारित उद्योग के विकास के लिए पंचायतों को अधिकार दिया जाएगा. आधुनिक शिक्षा के बहाली के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा अधिनियम के तहत सबको मुफ्त चिकित्सा व दवाई दी जाएगी, जिससे हर चेहरे में लाली और घर-घर खुशहाली देखने को मिलेगी.

जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा शंभू यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनना तय है. हमारी सरकारी बनी तो हजारीबाग जिला को उप राजधानी का दर्जा दर्जा दिया जाएगा. पिछड़ी जातियों का आरक्षण बढ़ाया जाएगा. जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजद संजर मलिक ने इस मौके पर कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद सबसे ज्यादा शासन भारतीय जनता पार्टी के हाथों में रहा है. यही वजह है यहां के लोग भूखे मर रहे हैं. नौजवान रोजगार के लिए महानगरों में मजदूरी करने पर मजबूर हैं. जिलाध्यक्ष कांग्रेस अवधेश कुमार सिंह ने कहां के हर परिवार को नौकरी, प्रत्येक परिवार को मासिक ₹10,000 और धान के लिए 2,500 रुपैया प्रति क्विंटल दिया जाएगा.

डॉ जमाल अहमद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग में पलायन एक गंभीर समस्या हो गया है. यह सरकार सभी लोगों को छलने का काम किया है जिस वजह से सरकार को जाना है. संबोधित करने वालों में विधानसभा सदर प्रभारी शांतनु मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, मनोज यादव, रमेश यादव मनोहर राम, साजिद अली खान, दरगाह खान आदि शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज बेचने के लिए हेलमेट पहनकर आए कर्मचारी

Next Post

कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

Next Post
कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d