रांचीः बिजली बोर्ड में हुई अनियमितता को लेकर कई अफसर निशाने पर हैं. कई अफसरों पर गाज गिर सकती है. सरकार ने कई मामलों को गंभीरता से लिया है.
झारखंड राज्य ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड और झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमटेड में बरती गई अनियमितता को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है.
जानकारी के अनुसार, अब तक टेंडर से जुड़े कितने कार्यों का निष्पादन हुआ इसकी भी जानकारी ली जा रही है. पावर परचेज एग्रीमेंट सहित अन्य मामलों की भी जानकारी ली जा रही है.
इससे पहले सरकार ने झारखंड राज्य ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पूर्व एमडी निरंजन कुमार के खिलाफ एसीबी जांच का आदेश दिया था. उन पर 170 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप है. इसकी जांच भी तेज कर दी गई। पूछताछ जारी है.
इन बिंदुओं पर ली जा रही जानकारी
एसीबी की टीम ने जरेडा और झारखंड संचरण निगम लिमिटेड से पूर्व निदेशक निरंजन कुमार को हुए वेतन भुगतान की राशि का भी ब्योरा लिया.
दोनों जगहों पर अपने कार्यकाल के दौरान जतने भी कार्यों का निष्पादन किया, उसकी भी विस्तृत जानकारी ली.
कार्यकाल के दौरान कितने टेंडर निपटाए गए इसकी भी जानकारी ली गई है.

