पश्चिम बंगाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के मालदा से बिहार जा रही 50 लोगों से भरी एक नाव महानंदा नदी में पलट गई.इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है. बाकि लोगों को बचाने का प्रयास जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि नाव में कुल पचास लोग सवार थे.
राष्ट्रीय आपदा बल अब तक 28 लोगों को सुरक्षिक निकाल चुका है. इन 28 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
घटना गुरुवार शाम को हुई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग नौका दौड़ देखने के बाद एक नाव से वापस लौट रहे थे. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार जा रहे थे. इसी दौरान नाव पलटने से इस पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए.

