BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुपम खेर के परिवार में कई लोग कोरोना संक्रमित, मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in समाचार
अनुपम खेर के परिवार में कई लोग कोरोना संक्रमित, मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण अब अनुपम खेर के घर तक पहुंच गया है. अनुपम खेर की मां दुलारी देवी सहित उनके परिवार के कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा,’मेरी मां को कोरोना हो गया है. उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं. हमने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया है. मेरे भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हैं. इन्हें भी कोरोना के हल्के लक्षण हैं.’

अनुपम खेर ने आगे लिखा, ‘मैंने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मैंने इसकी जानकारी बीएमसी को भी दी है.’ वहीं वीडियो में अनुपम खेर ने कहा,’पिछले कुछ दिनों से मेरी मां दुलारी देवी को कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी. वह कुछ भी नहीं खा रही थी और सोती रहती थी. तो हमने डॉक्टर की सलाह पर उनका ब्लड टेस्ट करवाया, उसमें सबकुछ ठीक निकला. इसके बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन करने किए कहा. तो हमने स्कैन करवाया, तो कोविड पॉजिटिव माइल्ड निकला.’

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘जाहिर सी बात है कि मैं और मेरे भाई उनके साथ थे, तो मैंने भी और मेरे भाई राजू ने भी अपना सीटी स्कैन करवाया जिसमें मेरे भाई राजू कोरोन पॉजिटिव माइल्ड निकले और मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई. फिर हमने उनकी फैमिली को भी कोरना टेस्ट करवाने के लिए बोला, जिसमें मेरी भाभी और भतीजी कोरोना पॉजिटिव माइल्ड निकले, जबकि भतीजे की रिपोर्ट नेगेटिव आई. इसके बाद में अपनी मां को कोकिलाबेन अस्पताल ले गया जबकि मेरे भाई और भाभी घर पर ही क्वांरटाइन हो गए हैं.’

अनुपम खैर ने आगे कहा, ‘मैंने बीएमसी को इसकी जानकारी दे दी है. बीएमसी काफी अच्छा काम कर रही है. वो मेरे भाई के घर गए हैं, उनको सेनेटाइज करेंगे. मेरे फर्ज है कि मैं आपको इन्फोर्म करूं. अगर आपके माता-पिता को भूख नहीं लग रही है, तो उनका भी कोरोना टेस्ट करवा लीजिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सीआईएसएफ जवान को अस्पताल से मिली छुट्टी

Next Post

कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए आरसीएफ ने बनाया उत्पाद

Next Post
कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए आरसीएफ ने बनाया उत्पाद

कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए आरसीएफ ने बनाया उत्पाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d