रंजीत कुमार
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी का कारण सलमान खान,करण जौहर समेत कई फ़िल्म निर्माता को मानते हुए राजपूत करनी सेना के सदस्यों ने सभी का पोस्टर जलाया है।साथ ही सेना के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच हो।
श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में शहर के बाबू वीरकुंवर सिंह चौक पर सलमान खान,करण जौहर का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर करणी सेना के सदस्यों ने सलमान खान,करण जौहर मुर्दाबाद के नारे लगाए । सेना के सदस्यों ने इस मौके एलान किया कि सीतामढ़ी के किसी सिनेमा घर में सलमान खान,करण जौहर संजय लीला भंसाली ,एकता कपूर की फ़िल्म नहीं चलने देंगे क्योंकि इनलोगों ने ही सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए बाध्य किया था।

