BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार की सीमा से लगे कई रास्तों को मशीन से खुदाई कर किया गया बंद

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in Uncategorized
बिहार की सीमा से लगे कई रास्तों को मशीन से खुदाई कर किया गया बंद
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: गोड्डा के महागामा, दिग्गी एवं मेहरमा की कई किलोमीटर सीमा पड़ोसी राज्य बिहार से लगती है. कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन की ओर से सीमा को सील कर कड़ी निगरानी की जा रही है, वहीं इसके बावजूद कुछ लोगों के चोरी-छिपे झारखंड की सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिलने के बाद बिहार की सीमा से गोड्डा में प्रवेश करने वाले रास्ते में मशीन से खुदाई कर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

बताया गया है कि गोड्डा से बांका और भागलपुर जिले की करीब 70 किलोमीटर की सीमाएं मिलती है. गोड्डा में तो अब तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है और गोड्डा अब तक ग्रीन जोन बना हुआ है. लेकिन भागलपुर में कई मरीज पाए गए हैं और यह ऑरेंज जोन में है. भागलपुर एवं बांका से गोड्डा जिले में लोगों का आना जाना स्वाभाविक रहा है. लेकिन अभी कोरोना के कारण लॉक डाउन का पालन पूरी तरह से किया जाए और बिहार से गोड्डा का आना जाना बंद हो . इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं. महागामा और बिहार के बहुत से रास्तों को मशीन से खुदाई कर बंद कर दिया गया है.

इधर, महागामा विधायक दीपिका पांडेय ने उपायुक्त किरण कुमारी पासी के साथ बैठक की. विधायक दीपिका पांडे ने महागामा के एसडीएम हरिवंश पंडित एवं अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठकें की और महामारी रोकने के सभी उपायों पर चर्चा की.

एसडीएम हरिवंश पंडित ने बताया कि विधायक पांडे से  पीपीई ,थर्मल स्केनर आदि की उपलब्धता पर चर्चा हुई लॉक डाउन में मिली सहूलियत का कैसे उपयोग हो, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किस तरह से किया जाए. इसका खाका खींचा गया. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में 14वें वित्त आयोग के पैसे का उपयोग कर साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेपी नड्डा ने कहा, अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपट रही मोदी सरकार

Next Post

किसी गांव का चूल्हा बुझने नहीं दिया जाएगा – शांति समिति

Next Post
किसी गांव का चूल्हा बुझने नहीं दिया जाएगा - शांति समिति

किसी गांव का चूल्हा बुझने नहीं दिया जाएगा - शांति समिति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d