BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज से देशभर में कई नियम बदल जाएंगे, जानें सिलिंडर बुकिंग से बैंकिंग तक के नियम

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
आज से देशभर में कई नियम बदल जाएंगे, जानें सिलिंडर बुकिंग से बैंकिंग तक के नियम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एक नवंबर से आपकी जेब और जीवन पर सीधा असर पड़ेगा क्योंकी देशभर में कई नियम बदल जाएंगे बैंकों में पैसा जमा कराने से लेकर निकालने तक और एलपीजी सिलिंडर बुकिंग से लेकर रेलवे के टाइम टेबल तक में बड़ा बदलाव होने वाला है. ऐसे में अगर इन पर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…

ओटीपी से मिलेगी सिलिंडर की डिलीवरी 

रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग की पूरी प्रक्रिया बदल जाएगी. गैस बुक कराने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। जब सिलिंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको यह ओटीपी डिलीवरी ब्वाय को बताना होगा। सिस्टम से ओटीपी का मिलान होने के बाद ही आपको सिलिंडर मिलेगा। 

इंडेन गैस ने बदला बुकिंग का नंबर

अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो एक नवंबर से पुराने नंबर पर गैस की बुकिंग नहीं करा पाएंगे. इंडेन के ग्राहकों को सिलिंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर फोन या एसएमएस करना होगा. 

गैस सिलिंडर की कीमतों में होगा बदलाव 

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख में एलपीजी सिलिंडर की कीमतें तय करती हैं. लिहाजा इसमें इजाफा भी हो सकता है और इसके दाम कम भी हो सकते हैं. बीते महीने तेल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में इजाफा किया था. 

एसबीआई बचत खातों पर कम ब्याज 

एसबीआई के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा. एक नवंबर से जिन बचत खातों में एक लाख रुपये तक की राशि जमा है, उस पर ब्याज 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी. वहीं, एक लाख रुपये से ज्यादा की जमा पर रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा. 

पैसा जमा कराने पर देना होगा शुल्क 

बैंक ऑफ बड़ौदा में तय सीमा से ज्यादा बार पैसा जमा कराने पर शुल्क देना होगा. अब तीन बार पैसा जमा कराने पर कोई शुल्क नहीं होगा, लेकिन चौथी बार में ग्राहक को 40 रुपये देने होंगे. हालांकि जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत दी गई है. उन्हें पैसा जमा कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन पैसा निकालने पर 100 रुपये देने पड़ेंगे. 

ट्रेनों का बदलेगा समय 

रेलवे एक नवंबर से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने जा रहा है. इस कदम से 13 हजार यात्री ट्रेनों और सात हजार मालगाड़ियों का समय बदलेगा. 30 राजधानी ट्रेनों के चलने का समय भी बदलेगा. साथ ही प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी. पहले यह बदलाव 1 अक्तूबर से होना था, लेकिन बाद में इसे एक नवंबर तक टाल दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Next Post

दुर्गा पूजा में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका निर्बल साबित हुई

Next Post
संभावित खतरे का अंदेशा अगर पूर्व से हो तो आसान होता है इससे उबरना

दुर्गा पूजा में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका निर्बल साबित हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d