BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर कई योजनाओं की होगी शुरुआत -मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter


नए साल में गतिविधियों में आएगी तेजी, विकास को मिलेगी रफ्तार
साहेबगंज
:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नए साल में सरकार की गतिविधियों में तेजी आएगी. विकास की रफ्तार को गति दी जाएगी . इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है. हेमंत सोरेन मंगलवार को साहेबगंज जिले के पतना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं . इस अवसर पर कई योजनाओं की सौगात जनता को देंगे . जनहित से जुड़े मुद्दे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है . इसमें किसी तरह की कोताही ना हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं .
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 पूरी दुनिया के लिए उथल-पुथल भरा रहा. कोरोना महामारी की वजह से व्यवस्थाएं ठप हो गई. विकास की गति रुक गई . झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा . लेकिन, वैश्विक महामारी के इस दौर में भी सरकार ने लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ उनके रोजगार की दिशा में लगातार काम करती रही . अब कोरोना के दौर से धीरे-धीरे उबर रहे हैं. जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को तेज करने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं .
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्या हो या विकास में आने वाली अड़चने, सभी का समाधान होगा. व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, जो कोरोना संकट से जूझ रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की उम्मीदों को यह सरकार पूरा करेगी .
इस मौके पर जिले के अलग अलग इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया . उन्होने अपनी समस्याओं को लिखित आवदेन में दिया . मुख्यमंत्री ने लोगों को कहा कि उनकी समस्याओं को दूर करने को लेकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऋषिना कंधारी गई सेलिंग, छुट्टी के दिन का उठा रही है लुफ्त

Next Post

संगठन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी रखना चाहिए-ददई दूबे

Next Post
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू

संगठन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी रखना चाहिए-ददई दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d