BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने जाना कैसे होती है वोटिंग

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in समाचार
कई स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने जाना कैसे होती है वोटिंग

कई स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने जाना कैसे होती है वोटिंग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वीप के तहत रांची जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगातार इवीएम एवं वीवीपैट जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. गुरुवार को डीएवी गांधी नगर के सीनियर सेकेंडरी सेक्शन में साइंस एक्जीबिशन के दौरान इवीएम/वीवीपैट जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस दौरान छात्रों और अभिभावकों को इवीएम,वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर अरुण सिन्हा और विनोद कुमार ने बताया कि कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट कैसे काम करते हैं.

वीवीपैट के बारे में जानकारी देते हुए छात्रों और अभिभावकों को बताया गया कि वीवीपैट ये बताता है कि हमारा वोट मनपसंद उम्मीदवार को गया या नहीं. उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी कि इवीएम में बटन दबाते ही वीवीपैट में सात सेकंड तक संबंधित उम्मीदवार की पर्ची दिखायी देती है.

जिससे वोटर कन्फर्म हो सकता है कि उसका वोट उसके पसंद के उम्मीदवार को ही गया है. इस दौरान अभिभावकों और छात्रों ने माॅकपोल में भी हिस्सा लिया. स्कूल परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

हस्ताक्षर कर कई लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट करने की शपथ ली. रांची के गोस्सनर काॅलेज में भी इवीएम/वीवीपैट जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया.

मास्टर ट्रेनर्स ने छात्रों को इवीएम/वीवीपैट की जानकारी दी. कई छात्रों ने माॅकपोल कर देखा कि वोट करने के बाद वीवीपैट में सात सेकेंड तक पर्ची दिखाई देती है।.

छात्रों को बताया गया कि अगर मतदाता को कोई उम्मीदवार पसंद नहीं तो वो नोटा भी इस्तेमाल कर सकता है. इस दौरान छात्रों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की भी जानकारी दी गयी.

नया वोटर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल की भी जानकारी दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक दो दिनों में सुदेश महतो के हाथ से लिखे कागज को भाजपा कर सकती है सार्वजनिक

Next Post

भारतीय सेना में पहली महिला न्यायाधीश बनीं ज्योति शर्मा

Next Post
भारतीय सेना में पहली महिला न्यायाधीश बनीं ज्योति शर्मा

भारतीय सेना में पहली महिला न्यायाधीश बनीं ज्योति शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d