धनबाद:धनबाद में गुरुवार देर रात पुलिस लाइन के पास आग की लपटों में आकर कई दुकानें जलकर खाक हो गई. आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि ऊपर से गुजर रही बिजली के तार को भी चपेट में ले लिया. बगल में ट्रांसफार्मर भी जलने लगा. तभी वहां से गुजर रहीं झरिया विधायिक पूर्णिमा सिंह ने अपनी गाड़ी रोककर कर तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को फोन कर सूचना दीं. फिर दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. करीब आधा दर्जन दुकानें चल कर खाक हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है. मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस जांच कर रही है.
बीती रात धनबाद के पुलिस लाइन के समीप अचानक आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई. आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि ऊपर से गुजर रही बिजली के तार को भी अपने चपेट में ले लिया.यहां तक कि बगल में लगे ट्रांसफॉर्मर भी आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी.पास के लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी. जानकारी मिलते ही दुकानदार जब घटनास्थल में पहुंचे तो देखा सब कुछ जलकर खाक हो चुका है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही जब दुकान पहुंचा. तो देखा कि दुकान पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी है.ने बताया कि हमारा मनिहारी का दुकान था. आग की चपेट में आने से लगभग 50 से 60 हजार का नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथ-साथ और भी कई दुकान इस आग की चपेट में आयी है. उन्होंने यह भी बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी हमे नहीं हैही घटना की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी घटनास्थल पहुंची और तत्काल अग्निशमन विभाग व बिजली विभाग को फोन पर कर घटना की जानकारी दी.ग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गयी. घंटों कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक करीब आधा दर्जन दुकानें चल कर खाक हो चुकी थी.फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन नहीं किया जा सका है.

