रांची:- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के समक्ष गिरिडीह जिला के अध्यक्ष नरेश वर्मा की अगुवाई में विभिन्न पार्टी के सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ता को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास लगातार बढ़ रही है. इस लिहाज से राज्य के विभिन्न राजनैतिक दल के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रति विशेष लगाव रखते हुए शामिल हो रहे है. कांग्रेस पार्टी में सबका तहेदिल से स्वागत है. उन्होंने गिरिडीह जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, बगोदर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशि बासदुवे वर्मा, एवं इंटक राष्ट्रीय सचिव सह राजकिशोर सिंह को धन्यवाद दिया है, जिनके प्रयास से लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया
मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, भानू प्रताप बडा़ईक, शकील अख्तर अंसारी, रेश्मि चन्द्र पिंगुवा, राजकिशोर सिंह, शुभम वर्णवाल आदि कांग्रेसजन मौजूद थे.
कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मो0 ईकबाल, बिजेन्द्र माथुर, मुरली मण्डल, घनश्याम मंडल, राजेन्द्र सिंह, भुनेश्वर रविदास, डा0 आशिक अंसारी बसारत अंसारी, डा0जेड रहमान, बशीर बोस, हैदर अली, मो0 अनवर हुसैन, मो0 सिराजुल होदा, मो0 सारिकर अंसारी, मो0हाफिज आबिद हुसैन, गुलाब मंडल, सुभम कुमार वंरवाल, अमितकांत वर्मा, मो. अजमल अंसारी, अब्दुल सत्तार, इदरिश अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, इदरिश अंसारी, रोजन अंसारी, रोजन अंसारी, जमरूद्दीन अंसारी, जहुर आलम, मो0हासिम अंसारी, मो0 फजलु रहमान, मो0 बशीउद्दीन, नूर मोहम्मद, मो0 असगर अंसारी, शमसूद्दीन सद्दाम, साजन अंसारी, डा0 जाकिर हुसैन, मो0 मुबारक हुसैन, मो0 शमीम अहमद, मुबारक हुसैन, मो0युनुस अंसारी, मो0 खलील आदि शामिल थे.

