मुंबई: मुंबई में ताज ग्रुप के होटलों के 500 कर्मचारियों का कोरोना वायरस परीक्षण किया गया. जिसमें कई कर्मचारियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है.
अधिकारियों ने इसकी जानकारी रविवार को दी. आईएचसीएल के एक प्रवक्ता ने कहा, “जिन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें ज्यादातर लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे.
हालांकि, कर्मचारियों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”अन्य जो उनके संपर्क में थे, उन्हें तुरंत डब्ल्यूएचओ और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन में रखा गया है.
बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित ताजमहल पैलेस और टॉवर, जो लॉकडाउन के मद्देनजर वर्तमान में अपनी सेवा नहीं दे रहा है, लेकिन होटल के कुछ कर्मचारी अभी भी वहां रुके हुए हैं, क्योंकि होटल अभी इस संकट की घड़ी में चिकित्सा योद्धाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शरण दे रहा है.
इस परीक्षण के बाद वह रूके चिकित्सा योद्धाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं. प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर पैनी नजर रखी जा रही है.

