रांची: भारी बारिश और जल जमाव के कारण बिहार और झारखंड में ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है. पटना रेलवे स्टेशन और ट्रैक के आसपास जलजमाव के कारण ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन कई एहतियातन कदम उठाया है.
हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 29 और30 सितंबर को रद्द
लगातार और भारी बारिश के कारण हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन हटिया से रविवार को रदद् हो गई जबकि ट्रेन संख्या 18621 पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सोमवार 30 सितम्बर को पटना से रद्द रहेगी.
12 ट्रेनों की यात्रा रही रद्द
भारी बारिश के कारण कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस, भागलपुर- दानापुर, दानापुर- टाटा,पटना -भभुआ, पटना -मडुआडीह, कोलकाता -झाँसी और भभुआ रोड़ पटना एक्सप्रेस समेत कुल 12 ट्रेने रद्द रही.
20 ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन
भारी बारिश और जल जमाव के 20 ट्रेनो के मार्ग परिवर्तन भी किया गया. इनमें हावड़ा अमृतसर,हावड़ा इलाहाबाद, फरक्का एक्सप्रेस और भागलपुर से खुलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस समेत कुल 20 ट्रेनों के मार्ग में फेर बदल किया गया.

