BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मान्यता दत्त बर्थडेः जानें कुछ खास

by bnnbharat.com
July 22, 2020
in समाचार
मान्यता दत्त बर्थडेः जानें कुछ खास
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: दत्त खानदान की बहू बनने से पहले मान्यता ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया. संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का एक्टिंग करियर बहुत छोटा रहा. मान्यता का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था. मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी. मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया. फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं. प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था.

मान्यता ने संजय दत्त से दूसरी शादी की. मेराज उर रहमान उनके पहले पति थे लेकिन आपसी तालमेल न बैठ पाने की वजह से दोनों का तलाक हो गया था. पिता के निधन के बाद सारी जिम्मेदारी मान्यता के कंधों पर आ गई थी. इसलिए वो अपना सारा ध्यान फिल्मों पर नहीं दे पाईं. आज मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं.

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था. इस लिहाज से त्रिशाला उम्र में मान्यता से केवल 10 साल छोटी हैं. मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में आइटम नंबर किया. फिल्म के आइटम सॉन्ग ‘अल्हड़ जवानी’ में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी.

मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं. लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई. उन्होंने B ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. मान्यता की फिल्म Lovers Like Us के राइट्स संजय दत्त ने 20 लाख रुपये में खरीद लिए थे.

इस दौरान एक मीटिंग में पहली बार संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात हुई. दोनों के बीच फिर बातों का सिलसिला शुरू हो गया. मान्यता बिना किसी को बताए संजय दत्त से मिलने जाने लगीं. वो संजय दत्त को अक्सर अपने हाथों का बना खाना खिलाया करती थीं. मान्यता संजय दत्त के साथ- साथ उनके परिवार के लिए बहुत सोचा करती थीं. मान्यता की इन्हीं अच्छाईयों ने संजय दत्त का दिल जीत लिया. साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली. उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा नगर पंचायत सफाई कर्मी लौटे काम पर

Next Post

अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,14 घायल

Next Post
अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,14 घायल

अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,14 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d